जीएसटी में राहत से दीपावली बाजारों में लौटी रौनक

देहरादून।त्योहारों का मौसम आते ही देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड के बाजारों में रौनक लौट आई है। नवरात्रि में जमकर हुई खरीदारी के बाद अब दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। दुकानों से लेकर मॉल तक, हर जगह ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।

 

हाल ही में जीएसटी के प्रावधानों में किए गए बदलावों से आम जनता को राहत मिली है, जिससे लोगों की क्रय शक्ति में वृद्धि हुई है। कारोबारियों का कहना है कि इस बार वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और घरेलू उत्पादों की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

राज्यमंत्री (सांस्कृतिक एवं साहित्य कला परिषद) मधु भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी स्लैब में दी गई राहत का असर पूरे देश में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि “बचत और स्वदेशी अपनाने का यह दौर मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए खुशी लेकर आया है। दीपावली पर लोगों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह है और स्वदेशी उत्पादों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।”