देहरादून।
बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पूर्व अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गोदियाल जी की आदत “राहुल गांधी जैसी है — आरोप लगाओ और भाग जाओ”। पाँच सौ किलो सोने की बात करना पूरी तरह हास्यास्पद है।
अजेन्द्र अजय ने कहा कि देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों — काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, सिद्धिविनायक और अयोध्या मंदिरों में भी वही दानीदाता दिलीप लाखी ने श्रद्धा से सोना चढ़ाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस शासनकाल में बद्रीनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोना चढ़ाया गया, तब किसी ने आपत्ति क्यों नहीं जताई?
पूर्व अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सरकार से एक रुपये तक का सहयोग लिए बिना, श्रद्धालु अपनी भावना से दान करते हैं। ऐसे में इस विषय पर राजनीति करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के बयान और आरोप दानीदाताओं को हतोत्साहित करेंगे और धार्मिक व्यवस्थाओं पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।