देहरादून के मालसी डियर पार्क में वन विभाग द्वारा वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।

देहरादून

 

देहरादून के मालसी डियर पार्क में वन विभाग द्वारा वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मालसी चिड़ियाघर का दौरा किया और वन्यजीवों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली ओर साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उत्तराखंड राज्य वन ओर वन्यजीव के छेत्रफल से पूरे देश के पहले स्थान पर आएगा हमारा प्रदेश 70 प्रतिशत वन भूमि है ओर आज से वन्यजीव सप्ताह प्रारंभ हुआ है जो खुशी की बात है वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की भी की उन्होंने कहा की वन्यजीव संघर्ष के दौरान मानव मृत्यु की धनराशि पहले 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख की थी अब यह राशी 10 लाख की गई है ।