प्रदेश कांग्रेस आज uksssc पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री आवास कूच कर प्रदर्शन करने जा रही है।

देहरादून

 

uksssc मामले को सिटिंग जज की निगरानी में CBI जांच, uksssc अध्यक्ष को निलंबित व लीक पेपर को रद्द कर नई परीक्षा तिथि घोषित हो जैसी मांगो को लेकर प्रदेश कांग्रेस आज uksssc पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री आवास कूच कर प्रदर्शन करने जा रही है। जिसपर तंज कसते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा की कांग्रेस की हमेशा से दूसरे की कढ़ाई में पकोड़े तलने की आदत रही है। uksssc मामले को लेकर युवाओं द्वारा किये जा रहे आंदोलन में युवाओं की भावनाओं को समझते हुए मुख्यमंत्री धामी ने CBI जांच की मांग को स्वीकार कर संतुति प्रदान की जिसके चलते युवाओं ने आंदोलन को खत्म किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की चाहे देश की बात हो या राज्य की कांग्रेस की मंशा समस्या को खत्म करने की जगह उत्तपन्न करने की रही है। जिस षड्यंत्र को लेकर युवाओं को भड़काने के लिए कांग्रेस प्रयास कर रही थी वह पूरा ही नही हुआ, इसलिए कांग्रेस परेशान है। साथ ही कांग्रेस को अपने कार्यकाल के समय हुए घोटालो के प्रायश्चित करने के लिए प्रदर्शन करना चाहिए। वही कांग्रेस कभी युवाओं के हित में कार्य नही करती केवल अपनी राजनितिक रोटिया सेकने का काम कर रही है।