देहरादून
पंचायती राज विभाग विभाग से जुड़े विशेष मुद्दों पर उत्तराखंड के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने राजधानी देहरादून के पंचायती राज निदेशालय में समीक्षा बैठक की। इस बीच सतपाल महाराज ने कहा कि वर्ष 2024-25 के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज्य अभियान के अंतर्गत 190 करोड़ 40 लाख रुपए की वार्षिक योजना की स्वीकृति मिली है और पंचायतों के लिए चुनकर आए प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों को आयोजित करने के लिए आदेश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के प्रत्यक्ष चुनावों के लिए हमारी कार्रवाई चल रही है और आने वाले समय में उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।