उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में स्वीपिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

देहरादून

 

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में स्वीपिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देहरादून नगर निगम द्वारा खरीदी गई दो रोड स्वीपिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के समय देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल भी मौजूद रहीं। इन वाहनों की मदद से शहर की सड़कों की सफाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वाहन एक बार में 40 किलोमीटर रोड की सफाई कर सकता है। सीएम धामी ने कहा कि इससे शहर की सफाई व्यवस्था मजबूत होगी और मैनपॉवर भी कम लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक चार्जिंग मशीनों को भी शहर के कई जगह पर लगाया गया है पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह बड़ा कदम है। मेयर सौरभ थपलियाल और मुख्य नगर अधिकारी नमामि बंसल ने कहा कि इन सफाई मशीनों से एक तरफ कूड़े का निस्तारण होगा तो वहीं दूसरी ओर सड़कों की धुलाई भी आसानी से हो सकेगी। घंटाघर से चकराता रोड, मसूरी रोड, धर्मपुर सहित शहर के मुख्य मार्गो की सफाई इन मशीनों से होगी।