प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के अनुसार दीप्ती रावत भारद्वाज को भाजपा प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया।

देहरादून

 

प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के अनुसार दीप्ती रावत भारद्वाज को भाजपा प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया। दीप्ती रावत भारद्वाज ने आज भाजपा मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया, सभी कार्यकर्ताओं ने उनको पद पर नियुक्त होने की शुभकामनाएं दी। दीप्ती रावत ने अपनी उपलब्धि को जिम्मेदारी बताते हुए कहा की पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी व कार्य को करने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहेगी, साथ ही प्रदेश की सभी महिलाओं को भाजपा से जोड़कर पार्टी का कार्य करेंगी, जिससे निश्चित ही 2027 में अच्छे अंको से भाजपा विजय होगी जो सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।