सड़क मार्ग बाधित होने पर दुर्गम रास्तो से डीएम और एसपी पंहुचें आपदा स्थल धुर्मा।

चमोली

 

 

सड़क मार्ग बाधित होने पर दुर्गम रास्तो से डीएम और एसपी पंहुचें आपदा स्थल धुर्मा।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने विकासखंड नंदानगर के धुर्मा, मोख, कुंडी,आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया। सड़क बाधित होने के बावजूद दोनों अधिकारी दुर्गम रास्तों से होकर प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँचे और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बिजली, पानी और राशन के उपलब्धता की जानकारी ली जिस पर ग्रामीणों द्वारा बताया गया की प्रशासन द्वारा गावों में लगातार राहत सामग्री भेजी जा रहीं हैं साथ ही पेयजल और बिजली की भी वैकल्पिक व्यवस्था सुचारु कर दी गयी हैं मौके पर एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य कर रही है।जिलाधिकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर पीड़ितों से मिले अस्पताल में ही उपचाराधीन महेंद्र रावत (उम्र 44) से उनका हाल जाना।