देहरादून
उत्तराखंड में 22 सितंबर 2025 से जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं। इसमें मुख्य रूप से दो स्लैब – 5% और 18% – शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय से आम जनता, मध्यम वर्ग और उच्च वर्ग सभी को लाभ होगा।धामी ने बताया कि अर्थशास्त्रियों के अनुसार, इससे कर संग्रह में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि होने की संभावना है और जीडीपी तथा जीएसटी संग्रह में सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से व्यापारी और आम लोग इस सुधार की मांग कर रहे थे और अब इसका लाभ दशहरे और नवरात्र से पहले मिलेगा।