देहरादून
उत्तराखंड में नकल माफिया और सरकारी नौकरियों के गोरखधंधे को रोकने के लिए धामी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि राज्य में नकल विरोधी कानून लागू कर नकल माफियाओं की जड़ें काटी गईं। इसके परिणामस्वरूप कई प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से आयोजित हुईं और 25-30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलीं। कुछ नकल माफिया फिर से तंत्र खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस और एसटीएफ ने समय रहते पकड़ लिया।