देहरादून
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आज समापन हो गया। समापन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति को वर्चुअली संबोधित करते हुए भारत सरकार की तमाम योजनाओं से महिला सदस्यों को रूबरू कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यसमिति में महिलाओं को मिशन पोषण के तहत नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किया और साथ ही साथ देश के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली महिलाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात भी कही। दो दिवसीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में कई राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए गए जिसमें आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं की अलग-अलग टोली को नई नई जिम्मेदारी भी दी गई है । वही महिला मोर्चा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने मीडिया से मुखातिब होते हुए का की राष्ट्रीय कार्यसमिति में कई प्रकार के राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए हैं और महिलाओं को सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति को भी मिल सके इस भाव के साथ आगे बढ़ने का काम करना चाहिए। वही 2022 विधानसभा चुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी इस पर भी फोकस किया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित की गई थी जिससे प्रदेश की मातृशक्ति को काफी बल मिलता है और आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा को पूरी उम्मीद है कि 33 फ़ीसदी टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे। यह प्रस्ताव भी कार्यसमिति की बैठक में पारित किया गया हालांकि भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के अध्यक्ष मदन कौशिक ने राष्ट्रीय कार्यसमिति को बेहतर करार दिया है और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को इसका सीधा लाभ मिलेगा इस बात पर भी जोर दिया है।