“नमो से पार होगी 2022 कि बैतरणी”..? -गरिमा

देहरादून

भारतीय जनता पार्टी आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए नमो ऐप के जरिए अपने विधायकों का रिपोर्ट कार्ड जानने का प्रयास कर रही है यानी नमो ऐप के जरिए विधायकों का रिपोर्ट कार्ड के आधार पर सर्वे किया जा रहा है और उसी के आधार पर 2022 विधानसभा चुनाव में टिकट का बंटवारा किया जाएगा। जिसको लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता और गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसोनी  ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब बीजेपी के विधायकों पर पार्टी आलाकमान को ही भरोसा नहीं है तो आम जनता विधायकों पर कैसे विश्वास कर सकती है लिहाजा 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लगता है कि उनके विधायक और सरकारों ने कोई भी काम नहीं किया है लिहाजा जनता उनको वोट नहीं करने वाली इसीलिए ऐप के जरिए सर्वे कराया जा रहा है। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका पूरा लाभ मिलेगा।

 

देहरादून से जनसदन के लिए यामिनी मैठाणी पंत की रिपोर्ट-