लैंसडौन के विधायक दिलीप सिंह रावत ने आज हरक सिंह रावत और जेनी प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है

 

 

लैंसडौन के विधायक दिलीप सिंह रावत ने आज हरक सिंह रावत और जेनी प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है उन्होंने हरक सिंह रावत को चरित्रहीन तक कह डाला जिस पर पलटवार करते हुए हरक सिंह रावत ने कहा की धामी की बातों का जवाब मैं इसलिए देता हूं क्योंकि वह मुख्यमंत्री हैं महेंद्र भट्ट के बातों का जवाब मैं इसलिए देता हूं क्योंकि वह प्रदेश अध्यक्ष है वरना मैं किसी का भी जवाब नहीं देता हूं दोनों ही चाहे धामी हो या महेंद्र भट्ट हो दोनों मेरे से छोटे हैं लेकिन राजनीति में वह जिम्मेदार पदों पर हैं इसलिए मैं उनका जवाब देता हूं भाजपा के छुटभैया नेताओं का मैं कोई जवाब नहीं देता हूं क्योंकि जिनके घर खुद कांच के हो उनको दूसरों के घरों पर पत्थर मारने में मजा आता है और वह खुद के घर नहीं देखते वह अपना खुद का घर देख ले की क्या स्थिति है मैं उनकी बातों का कोई भी जवाब देना नहीं चाहता लेकिन कांग्रेस अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए बड़ी मजबूती से लड़ रही है जब तक दुष्यंत कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता जब तक सीबीआई की जांच में वह वीआईपी कौन है जिसके कारण अंकिता की हत्या हुई है जो मुख्यमंत्री आज कह रहे हैं की बुलडोजर किसने चलाया यदि उस घटना को देखा जाए तो मुख्यमंत्री ने खुद ही अपने पेज पर डाला था कि आरोपी के रिसोर्ट पर बुलडोजर चला दिया वहां की विधायक रेणु बिष्ट ने खुद मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया था और यह कहा था कि उत्तर प्रदेश में अजय बिष्ट और उत्तराखंड में रेनू बिष्ट तो यह सब सबूत मिटाने के लिए काम किया जबकि सभी अधिकारी डीएम ने भी यह कहा कि हमने कोई आदेश नहीं दिया तो अंकिता की न्याय की लड़ाई हम लड़ रहे हैं और उसको जब तक लड़ते रहेंगे जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा !