राजधानी देहरादून की फिजाओं में घुला जहर, पुलिस पस्त अपराधी मस्त 

 

देहरादून में बढ़ती गुंडागर्दी और अपराध के ग्राफ ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं विपक्ष जहां एक तरफ पुलिस प्रशासन को पूरी तरह फेल बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी यानी भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ा और बेहद संतुलित बयान दिया है देहरादून में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर जनता में आक्रोश है विपक्ष का आरोप है कि पुलिस का खौफ अपराधियों के दिलों से खत्म हो चुका है लेकिन इस बीच, बीजेपी प्रवक्ता कमलेश रमन ने साफ तौर पर कहा है कि पुलिस लगातार काम कर रही है, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि कुछ जगहों पर पुलिस का फेलियर साफ नजर आ रहा है, जिसे तुरंत सुधारा जाना चाहिए कमलेश रमन का यह बयान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सत्तापक्ष के किसी बड़े नेता द्वारा पुलिस के ‘फेलियर’ को स्वीकार करना यह दिखाता है कि सरकार भी कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है और किसी भी कमी को छिपाना नहीं चाहती देहरादून की जनता अब यह उम्मीद कर रही है कि इस बयान के बाद पुलिस प्रशासन अपनी कमियों को दूर करेगा और राजधानी की सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।