देहरादून
देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-2026 का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल में देशभर के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प, हैंडलूम और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाएंगी। उत्तराखंड के 117 स्वयं सहायता समूहों को फेस्टिवल में स्टॉल आवंटित किए गए हैं, जबकि देहरादून के 30 से अधिक समूहों की महिलाएं भी इसमें शामिल होंगी।
फेस्टिवल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराना, उनके उत्पादों की पहचान बढ़ाना और स्वरोजगार को मजबूत करना है। साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों की खान-पान और हस्तशिल्प संस्कृति को एक मंच पर लाना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।
