सीएम धामी ने जनता के भरोसे को जमीनी काम और परिणामों से जोड़ा

देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता के विश्वास और सरकार के कामकाज को लेकर कहा कि लोकतंत्र में जनता केवल दावों और बयानों के आधार पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले काम और उसके परिणामों को देखकर अपना विश्वास व्यक्त करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता जागरूक और समझदार है। जनता यह देखती है कि कौन धरातल पर काम कर रहा है और कौन केवल बातें कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोग काम के परिणाम और जमीनी हकीकत को देखकर अपना विश्वास व्यक्त करते हैं। सीएम धामी ने कहा कि जनता यह भी समझती है कि कौन समर्पण के साथ काम कर रहा है और किसके पास देश के लिए सोचने की भावना है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां जनता को अवसर मिल रहा है, वहां वह अपने विश्वास को प्रदर्शित कर रही है। उत्तराखंड में भी लोगों ने देश और राष्ट्रहित की भावना के साथ काम करने वालों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।