छात्रा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। हरिद्वार की कक्षा 11वीं की छात्रा लवप्रीत कौर ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को मोबाइल या लैपटॉप उपलब्ध कराने की व्यवस्था को लेकर सवाल किया। जवाब में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ही घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है।