सोलर प्लांट से लाखों की चोरी का चमोली पुलिस ने किया पर्दाफाश, अभियुक्त गिरफ्तार, इन्वर्टर बरामद

सोलर प्लांट से लाखों की चोरी का चमोली पुलिस ने किया पर्दाफाश, अभियुक्त गिरफ्तार, इन्वर्टर बरामद

चमोली पुलिस ने चोरी की एक महत्वपूर्ण घटना का त्वरित खुलासा करते हुए लाखों रुपये मूल्य का सोलर इन्वर्टर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर लिया है।

दिनांक 11.07.2026 को हरीश चन्द्र शेखर निवासी ग्राम लासी, थाना चमोली, जो *S&S Energy Systems Pvt. Ltd.* में साइट सुपरवाइजर हैं, द्वारा कोतवाली चमोली में लिखित तहरीर दी गई कि ग्राम लासी में कंपनी द्वारा स्थापित *200 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट से अज्ञात व्यक्ति 100 किलोवाट क्षमता का सोलर इन्वर्टर चोरी कर ले गया है।* चोरी गए इन्वर्टर की अनुमानित कीमत *₹3.50 लाख* है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली चमोली में *मु0अ0सं0-15/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चमोली मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए। साथ ही स्थानीय स्तर पर व्यापक पूछताछ, सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए *अंकित सिंह पुत्र स्वर्गीय थान सिंह, निवासी ग्राम लासी, थाना चमोली* को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया 100 किलोवाट क्षमता का सोलर इन्वर्टर सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*बरामदगी-* 01 अदद 100 किलोवाट क्षमता का सोलर इन्वर्टर अनुमानित कीमत –₹3,50,000/-

*पुलिस टीम*

1- प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट

2- उ0नि0 संपूर्णानंद जुयाल

3- हे0कां0 पुष्कर

4- हे0कां0 गोपाल सिंह

5- कां0 अमित भंडारी

6- पीआरडी राकेश