राम मंदिर चंदा चोरी पर कांग्रेस का भाजपा पर जुबानी हमला

 

राम मंदिर चंदा चोरी पर कांग्रेस का भाजपा पर जुबानी हमल

देहरादून

राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को लेकर उत्तराखंड में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं। खटीमा से कांग्रेस विधायक भवन चंद्र कापड़ी ने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी का मामला बेहद गंभीर है और सरकार को इसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े कथित जमीन घोटाले का भी जिक्र करते हुए कहा कि सरकार शुरू से ही इन मामलों की जानकारी रखती थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई । भुवन चंद्र कापड़ी ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ, बद्रीनाथ से लेकर अयोध्या तक मंदिरों में चोरी और अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस विधायक ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।