देहरादून
राजधानी देहरादून में रात से ही हो रही है झमाझम बारिश।
आसमान में छाए हुए हैं काले बादल।
देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए एक से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए देहरादून डीएम ने जारी किया आदेश।
मौसम विभाग ने आज और कल को लेकर देहरादून में भारी बारिश को लेकर जारी किया था चेतावनी।
उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 9 और 10 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत में ऑरेंज अलर्ट, जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में येलो किया गया है अलर्ट जारी ।
10 जुलाई को पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को राहत-बचाव दल अलर्ट रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की है अपील ।