नई दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित सभी महासचिवों के साथ बैठक की।

देहरादून

 

बुधवार को नई दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित सभी महासचिवों के साथ बैठक की। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा गया कि जून महीने में सारी तैयारी को अंतिम रूप दिया जाए, खास तौर पर विधानसभा स्तर पर कोर कमेटी गठित कर मोर्चा और प्रकोष्ठों की प्रचार की भूमिका जल्द से जल्द तय की जाए। वहीं इस बैठक को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह एक रूटीन बैठक थी। जिसमें केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तराखंड दौरा हुआ था। जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों की विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई है। वहीं दिल्ली में हुई इस बैठक में भी संगठन को आगामी रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाया गया था। ताकि 2027 के चुनाव में भाजपा अच्छे अंतर से जीत सके।