देहरादून
सीबीएसई परीक्षा में कापी जांच में गड़बड़ी व CUET परीक्षा में व्यापक धांधली के चलते कांग्रेस लगातार सरकार को घेरती नज़र आ रही है, कांग्रेस का आरोप है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से लगातार मुंह मोड़ रही है और देश की शिक्षा व्यवस्था में बंदरबांट कर रही है। वही राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने उक्त मामले को कांग्रेस की ही देन करार किया है, उन्होंने कहा कि जो भी गड़बड़ियां हैं, वे कांग्रेस से विरासत में मिली हैं और 75 साल में कांग्रेस ने इन्हें पनपाया है लेकिन भाजपा सरकार अब सफाई कर रही है। बंसल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून लाकर नकल पर रोक लगाई गई, वही सीबीएसई में अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो वह सबके सामने आई है, पहले की तरह छुपाई नहीं गई। राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार इस पर सकारात्मक कार्रवाई कर रही है, और सरकार को भी बच्चों के भविष्य की चिंता है। नरेश बंसल ने दावा किया कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा व जो भी दोषी होगा उसे सजा जरूर दी जाएगी।