देहरादून।
मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में प्रदेशभर के युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, रोजगार, स्टार्टअप, नवाचार और शिक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।
नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा युवाओं को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण भागीदार मानती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार युवाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लागू सख्त नकल विरोधी कानून के चलते भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आई है और पिछले चार वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी रोजगार मिला है।
कार्यक्रम में युवाओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना करते हुए विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया