पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया सामने आई है।

देहरादून

 

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व स्तर पर जो परिस्थितियां बनी हुई हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालातों का असर पेट्रोल-डीजल और गैस की आपूर्ति पर पड़ रहा है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस बात को लेकर प्रयासरत हैं कि देश में आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है, लेकिन जैसे ही वैश्विक स्तर पर हालात सामान्य होंगे, कीमतों में भी राहत मिलने की उम्मीद है।