भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28,29 और 30 मई को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं।

देहरादून

 

28 को उत्तराखंड आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28,29 और 30 मई को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मानवीर चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर तैयारियां जोरों पर है । राष्ट्रीय अध्यक्ष 28 मई की शाम देहरादून पहुँचेगे जँहा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा उसके बाद बैठकों का दौर शुरू होगा ,इस तीन दिवसीय दौरे में बूथ मण्डल व जिले के पदाधिकारियों के साथ साथ प्रदेश पदाधिकारियों व मंत्रियों व विधायको के साथ बैठक कर 2027 में हैट्रिक लगाने का गुरु मंत्र देगे।