देहरादून
अस्पताल में लगी आग,एक महिला की मौत,3 पुलिस कर्मी भी झुलसे,अस्पताल सीज।
आज सुबह देहरादून के एक निजी अस्पताल पनेशिया में अचानक आग लगने की घटना से राजधानी देहरादून में पुलिस प्रशासन व अस्पतालों में अफरातफरी मच गई जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जबकि एक कि मौत हो गयी है ।
पूरी घटना के सम्बन्ध में एडीएम प्रशासन के के मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और वँहा भर्ती सभी मरीजो को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु शिफ्ट करते समय हो गयी है जिसकी उम्र 60 से अधिक है जबकि राहत एवं बचाव कार्य के दौरान 3 पुलिस कर्मी भी झुलस गये और एक न्यू बॉर्न बेबी भी एडमिट है अस्पताल को ततकाल सीज कर मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए गए है ।
वंही कैलाश अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन शर्मा ने बताया जैसे ही हमे पनेशिया अस्पताल में आग की घटना का पता चला हमने ततकाल अपने अस्पताल को अलर्ट कर दिया और सभी एम्बुलेंस पनेशिया रवाना कर दी वँहा से सभी मरीजो को रेस्क्यू कर अपने अस्पताल में भर्ती करवाया है जिसमे इस महिला की मौत पहले ही हो चुकी थी , जबकि 6 गंभीर मरीजो को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है ।
वही मृतक वीरमती के बेटे कमल पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा परसो शुगर व बीपी के कारण चक्कर आया था जिसके बाद हमने अपनी माता जी को भर्ती करवाया था जिसे पनेशिया वालो ने सीधे आईसीयू में भर्ती किया था और आज अचानक यह हादसा हो जिसमें मेरी माता जी की जान चली गयी।