नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के सम्मान और उनके उत्थान के लिए सरकार द्वारा लाया गया था, लेकिन कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने इसके खिलाफ वोटिंग कर यह साबित कर दिया कि वे महिलाओं के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह रुख महिलाओं का अपमान है और इसे देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर बीजेपी प्रदेशभर में जन आक्रोश अभियान चला रही है, जिसके तहत 24 अप्रैल को देहरादून में महिला मोर्चा द्वारा विशाल जन आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी, वहीं 25 अप्रैल तक विभिन्न जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस, जन आक्रोश सम्मेलन और मंडल स्तर पर पदयात्राएं निकाली जाएंगी।