देहरादून
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली बार-बार देखने को मिलती है ताजा मामला
चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला सबसे दूरस्थ गांव डुमक का है ,,, जहां एक स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को बयां करने वाली घटना सामने आ गई है, जानकारी के मुताबिक डुमक गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला जशोदा देवी की देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई सड़क और स्वास्थ्य के अभाव से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला जशोदा देवी को गांव के ही कुछ ग्रामीणों के द्वारा तकरीबन 8 किलोमीटर के आसपास पैदल पथरीले रास्ते से होकर डंडी कंडी मैं बिठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया जहां से बीमार चल रहे बुजुर्ग महिला जशोदा देवी को गोपेश्वर स्वास्थ्य समुदाय केंद्र ले जाया गया , ऐसे में अब भाजपा प्रवक्ता भी मान रहे हैं कि उत्तराखंड में विकट भौगोलिक स्थिति के कारण कुछ कठिनाइयां अभी भी बाकी हैं लेकिन सरकार समय-समय पर इन कठिनाइयों को दूर करने की कोशिश करती है ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों की भी जवाब देही तय की जाएगी कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति ना हो और अगर किसी तरह की कोई लापरवाही ऐसी स्थितियों में पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी !