प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है

देहरादून

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है और भाजपा ने इसके लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर ली है और कल के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है। पीएम मोदी का यह 12 किलोमीटर लंबा रोड शो ऐतिहासिक होगा, जिसमें कार्यकर्ता सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत करेंगे। रोड शो के बाद जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें हजारों लोग शिरकत करेंगे। भट्ट ने कहा कि यह आयोजन न केवल प्रधानमंत्री के प्रति जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है, बल्कि उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी के विशेष स्नेह की झलक भी कल के कार्यक्रम में साफ तौर पर दिखाई देगी।