देहरादून में आज प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा नजर आया।

देहरादून

 

देहरादून में आज प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा नजर आया। शहर में जगह-जगह तैयारियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरे को राज्य के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और जल संरक्षण जैसी योजनाओं को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी इससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की आस है।इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। उनका मानना है कि योजनाओं के धरातल पर उतरने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश में जो विकास मॉडल लागू हो रहा है, वह अभूतपूर्व है और इसका असर वैश्विक स्तर पर भी भारत की छवि को मजबूत कर रहा है।