चारधाम यात्रा 2026 शुरू होने से पहले आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है। गढ़वाल मंडल के 7 जिलों में मॉक ड्रिल कर तैयारियों को परखा गया।

देहरादून

 

चारधाम यात्रा 2026 शुरू होने से पहले आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है। गढ़वाल मंडल के 7 जिलों में मॉक ड्रिल कर तैयारियों को परखा गया। ये सभी जिले चारधाम यात्रा रूट पर पड़ते हैं- मॉक ड्रिल की निगरानी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंट्रोल रूम से की गई। आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष विनय रुहेला और आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने राहत-बचाव की तैयारियों की समीक्षा की।अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो कमियां मिली हैं, उन्हें फौरन दूर किया जाए। चारधाम यात्रा के लिए कपाट खुलने की तारीख भी तय हो चुकी है। सबसे पहले 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।