उत्तराखंड में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 तारीख को प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा की तैयारी जोरों से चल रही है।

देहरादून

 

उत्तराखंड में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 तारीख को प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा की तैयारी जोरों से चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवभूमि की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का राज्य से विशेष लगाव है, इसलिए लोग उनके स्वागत के लिए बेहद उत्साहित हैं।कार्यक्रम के तहत लगभग 12 से 13 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों लोग मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर उनका अभिनंदन करेंगे। इसके बाद एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लोग शामिल होंगे। संगठन स्तर पर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा के साथ भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जा रहा है। यह दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होने के साथ राज्य के विकास के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगा।