देहरादून
आगामी चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और यात्रा को सुगम बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि यात्रा मार्गों को करीब 137 सेक्टर में बांटकर 42 ज़ोन और 15 सुपर ज़ोन बनाए जाएंगे, जहां अधिकारियों की निगरानी रहेगी। हर 10 किलोमीटर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी, जो वायरलेस और फर्स्ट एड किट से लैस रहेंगे।उन्होंने बताया कि आपदा संभावित क्षेत्रों में SDRF और अन्य एजेंसियों की तैनाती की जा रही है। साथ ही 31 मार्च तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि कपाट खुलने से पहले यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु हो सके।