देहरादून
देहरादून की डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत रानीपोखरी, भट्टनगरी और लिस्ट्राबाद क्षेत्र में प्रस्तावित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन लगातार जारी हैँ. वहीँ कांग्रेस के कई नेता धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दें रहे हैँ. रानीपोखरी डोईवाला क्षेत्र के लोगों का आरोप हैँ कि उन्होंने ये जमीन शिक्षण संस्थान के लिए दी थी, अब सरकार ने उनसे जमीन लेकर उनको धोखा देकर ये जमीन हड़पकर अपनी मर्जी चलाने का काम किया हैँ. वहीँ अब पुलिस के बल पर ग्रामीणों को डराने का कार्य कर रही है। इस पूरे हंगामे के बाद लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान भी सामने आया हैँ. सी एम धामी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश का विकास हमारी प्राथमिकता में हैँ और हम कोई फैब्रिकेटेड व्यवस्था नहीं बनाएंगे. पूरा मामला उनकी जानकारी में हैँ और यह बीजेपी की ही सरकार का फैसला हैँ, जिसको लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा.