देहरादून के परेड ग्राउंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

देहरादून

 

देहरादून के परेड ग्राउंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष रूप से शिरकत की कार्यक्रम में बड़ी जनसभा के साथ-साथ सरकार की प्रमुख योजनाओं विकास कार्यों और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई गई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए जहां जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई इस दौरान स्टॉल में सीएम ने सेल की रोटी बनाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई सीएम ने पिछले चार सालों में की गई प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र किया