देहरादून –आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में धारचूला से आए कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा को और अधिक मजबूत बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धारचूला क्षेत्र से आए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेशभर में बड़ी संख्या में लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी में लगातार लोगों के जुड़ने का क्रम जारी है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने से पहले बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता लेंगे और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2 से 3 हजार नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।