प्रदेश में हाल ही में हुए 38 वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को भव्य रूप देने के बाद सरकार काफी उत्साहित नजर आ रही है।

गैरसैंण, भराड़ीसैंण

 

प्रदेश में हाल ही में हुए 38 वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को भव्य रूप देने के बाद सरकार काफी उत्साहित नजर आ रही है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री ने बीते दिन बजट सत्र के दौरान सदन में प्रदेश के हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम के निर्माण की बात कही,,, वहीं मुख्यमंत्री की इस बात पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि हर ब्लॉक में यदि मिनी स्टेडियम बनाए जाते हैं तो पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं को अपने नजदीक ही खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आएगा।