जिलाधिकारी सविन बसंल ने एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा के लिए आयोजित की बैठक।

देहरादून

 

जिलाधिकारी सविन बसंल ने एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा के लिए आयोजित की बैठक । देहरादून में जिलाधिकारी सविन बसंल ने एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की_____उन्होंने निर्देश दिया कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाए और ओटीपी आधारित होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, एक बार बुकिंग होने पर 25 दिन बाद ही दूसरी बुकिंग की जा सकेगी_____जिलाधिकारी ने कंट्रोलरूम स्थापित करने के निर्देश दिए, जहां गैस संबंधी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं_____उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों की जांच करें और अवैध संग्रहण, व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई करें। आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और बीएनएस के तहत कार्रवाई की जाएगी_____जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस की उपलब्धता के लिए कंट्रोलरूम से संपर्क करें।