देहरादून
उत्तराखंड का 2026 – 27 का बजट सरकार ने पेश कर दिया है। इस बार का उत्तराखंड का बजट 1.11 लाख करोड़ का है। बजट को लेकर के सरकार के तरफ से काफी दावे किए जा रहे हैं। वहीं विपक्ष इसे आंकड़ों का खेल बता रहा है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि इस बार का बजट उत्तराखंड के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। इस बजट में युवा ,मजदूर, किसान, गरीब और खासकर महिलाओं के लिए काफी कुछ है। उन्होंने कहा कि यह बजट उत्तराखंड के सर्वांगिक विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।