भराड़ीसैंण (गैरसैंण)
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार जुबानी जंग देखने को मिल रही है। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष द्वारा की गई नारेबाजी को लेकर अब सरकार के मंत्री भी विपक्ष पर तीखा हमला बोल रहे हैं।कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले दो दिनों में जिस तरह से राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी की गई और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर आरोप लगाए गए, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने राज्यपाल के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और “गो बैक” जैसे नारे लगाए, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं।