देहरादून
आगामी चुनावों को मध्यनज़र रखते हुए प्रदेश की राजनितिक पार्टियों में हलचल पैदा हो गयी है, सभी राजनितिक दल नए कार्यकर्ताओं को अपने संगठनों में जोड़ने के कार्य में लग गये है, पिछले दिनों भाजपा द्वारा कई अन्य दलो से आये लोगों को सदस्यता दी गयी तो वही कांग्रेस पार्टी ने भी कई नए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल किया, जिससे यह कहा जा सकता है कि दोनो पार्टियों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है______इसी क्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कांग्रेस पर पलटवार किया है, उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के सामने किसी भी तरह से टिक नही सकती_____उन्होने 2014, 2017, 2019 के चुनावों के उदाहरण देते हुए कहा की हर बार कांग्रेस की हार हुई है, वही 2022 के चुनावों में जब कांग्रेस पार्टी ने उम्मीद जताई लेकिन प्रदेश की जनता ने केवल भाजपा को ही अपना आशीर्वाद देने का कार्य किया______उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को आईना दिखाने का कार्य किया है और विपक्ष की गद्दी पर बैठने पर भी मजबूर किया है, प्रदेश प्रवक्ता ने कहा की कांग्रेस जितनी मर्ज़ी जद्दोजहद करले लेकिन प्रदेश की जनता समझदार है और पुनः 2027 के आगामी चुनावों में भाजपा को हेट्रिक के साथ सत्ता सौपने का कार्य करेगी।