देहरादून के कारगी क्षेत्र में कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर नगर निगम प्रशासन ने स्थिति साफ की है। नगर निगम के सीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि जिस ट्रांसफॉर्मेशन स्टेशन को लेकर लोग रोष व्यक्त कर रहे हैं, वह पहले ही स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सौंपा जा चुका है। इस कार्य के लिए स्मार्ट सिटी का राशा कंपनी के साथ एग्रीमेंट है। उन्होंने कहा कि मेकनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन को विधिवत खाली कराने की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की है, जबकि नगर निगम के सुपरवाइजर भी लगातार निगरानी में लगे हुए हैं। डॉ. खन्ना के अनुसार कंपनी की मशीनों के बार-बार खराब होने की शिकायतें मिली हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। यदि कंपनी समय रहते सुधार नहीं करती है, तो उसे हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।