देहरादून
उत्तराखंड राज्य सरकार का जहा एक ओर दावा है कि मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल में अब तक 27000 से अधिक युवाओं को नौकरियां प्रदान की गयी है, वही प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार के दावो को फेल बताते हुए नौकरियों को बेचने का आरोप सरकार पर लगाया है_जिसको लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है_उन्होने कहा कि नकल विरोधी क़ानून बना उत्तराखंड ने मिसाल पेश की है जिसका परिणाम है कि 27000 से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों मे नौकरियां भी प्रदान की गयी है_परिहार ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी प्रदेश के युवाओं के हित में कोई कार्य नही किया और हमेशा जनता के बीच भ्रम और अफवाह की राजनीति करने से कांग्रेस पीछे नही हट रही है__प्रदेश महामंत्री ने स्पष्ट कहा कि भविष्य में युवाओं को नौकरी देने का आकड़ा और अधिक बढ़े उसके लिए भी सरकार निरंतर कार्य करती रहेगी।