देहरादून
देहरादून में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में DM सविन बंसल ने सभी विभागों को सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, 26 जनवरी को सुबह 9:30 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा, जबकि मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउंड में होगा। जहां राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगे, जिलाधिकारी सविन बंसल ने इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी, वहीं जिलाधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों की झांकी के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी सम्मान होगा ।