देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में विक्रम वाहन और ड्राइवर का सत्यापन अभियान शुरू किया गया।

देहरादून

 

 

देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में विक्रम वाहन और ड्राइवर का सत्यापन अभियान शुरू किया गया यह सत्यापन अभियान सोमवार तक चलेगा पहले दिन 142 विक्रम वहां और चालकों की जांच की गई वाहनों की भौतिक जांच और ड्राइवर के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया गया।

देहरादून आरटीओ संदीप सैनी ने बातचीत के दौरान बताया कि हमने विक्रम चालकों का सत्यापन शहर के अंदर शुरू कर दिया है जो कि कल से शुरू हो चुका है इसमें इनकी भौतिक स्थिति देखी जा रही है हमारे टेक्निकल ऑफीसर द्वारा बाकी अन्य प्रपत्र जो है उनको चेक किया जा रहा है और साथ ही चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है और वेरिफिकेशन होने के बाद वाहन चालकों को एक आईडी कार्ड भी दिया जा रहा है ताकि सभी ड्राइवर जितने भी वाहन चालक है विक्रम के वह सब अपना आईडी कार्ड लेकर चले और साथ ही जिससे ड्राइवर की पहचान अलग से हो सके उसके लिए हमने वर्दी का पालन करें।