देहरादून
उत्तराखंड कैबिनेट व ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र पथरिया पीर में पेयजल निगम द्वारा शुरू की जा रही सीवर लाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा की लंबे समय से इसकी मांग चली आ रही थी, क्योंकि पुरानी सीवर लाइन की तुलना में आबादी कहीं अधिक बढ़ी है, जिसके चलते इसकी आवश्यकता लगातार बनी रही और करीब 13 करोड़ 90 लाख की लागत से शुरू हुई इस योजना का आने वाले समय में 9 हजार से अधिक स्थानीय लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा।