देहरादून के विजिलेन्स मुख्यालय में सतर्कता अधिष्ठान यानी विजिलेंस द्वारा वर्ष 2025 में की गई कार्रवाई के सम्बन्ध में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

देहरादून

 

 

देहरादून के विजिलेन्स मुख्यालय में सतर्कता अधिष्ठान यानी विजिलेंस द्वारा वर्ष 2025 में की गई कार्रवाई के सम्बन्ध में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस बीच विजिलेंस के निदेशक विजिलेन्स डॉ. वी. मुरुगेशन ने जानकारी देते हुए बताया की सतर्कता विभाग द्वारा 21 ट्रैप मामलों में अलग-अलग विभागों के कुल 26 कर्मचारी जिनमें 6 सरकारी कर्मचारी और 20 अर्द्धसरकारी कर्मचारियों को विभिन्न मामलों में गिरफ़्तार किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर 1064 पर आई शिकायतों में कार्रवाई की गई जिनमें 14 मामलों में विभिन्न विभागों के 17 लोगों को रंगे हाथो रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया और ऐसे में लगभग कुल 6 लाख की रकम बरामद हुई। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार लगातार गंभीर है और ऐसे में जिनके भी संज्ञान में ऐसे मामले आते है वह 1064 नंबर पर सम्पर्क कर जानकारी अवश्य दे।