वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सदानंद दाते एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस में वापसी कर रहे हैं। लंबे समय बाद उनकी प्रदेश में वापसी को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को आईजी सदानंद दाते उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में अपनी ज्वाइनिंग करेंगे।बीते छह वर्षों से सदानंद दाते सीबीआई में डेपुटेशन पर कार्यरत थे। इससे पहले उत्तराखंड में अपने कार्यकाल के दौरान वे नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जैसे राज्य के चार बेहद महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस कप्तान (एसएसपी) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।आईजी सदानंद दाते की पहचान जनता की समस्याओं को सहृदयता और संवेदनशीलता से सुनने वाले अधिकारी के रूप में रही है। उनके कार्यशैली और निर्णय क्षमता के चलते वे प्रदेश में बेहद चर्चित और लोकप्रिय अधिकारियों में गिने जाते रहे हैं।उनकी वापसी को उत्तराखंड पुलिस के लिए एक अहम प्रशासनिक घटनाक्रम माना जा रहा है।