रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों के बीच भाजपा का पक्ष

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन को लेकर सरकार की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। इस विषय पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने सरकार की पहल और अब तक किए गए प्रयासों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रिवर्स पलायन को लेकर गंभीर है और इसे बढ़ावा देने के लिए कई स्तरों पर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और रोजगार के नए संसाधन तैयार करने पर सरकार का फोकस है। होम-स्टे योजना, पर्यटन आधारित व्यवसाय, कृषि, बागवानी, पशुपालन और डेयरी से जुड़े कार्यों के लिए सब्सिडी और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही सोलर प्लांट, कुटीर उद्योग, फ्लोरिकल्चर और कीवी कल्चर जैसी योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। बीजेपी का कहना है कि इन प्रयासों के चलते अब तक प्रदेश में हजारों लोग रिवर्स पलायन कर चुके हैं और आने वाले समय में इसकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।