देहरादून
उत्तराखण्ड एसटीएफ ने दिल्ली से दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘कैम्पा कोला’ की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 23.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। अभियुक्तों ने बिहार से लोगों को रोजगार के नाम पर दिल्ली बुलाकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए और साइबर धोखाधड़ी की। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, आधार और पैन कार्ड बरामद किए हैं। वही कुश मिश्रा एसटीएफ सहायक अधीक्षक ने बताया अभियुक्तों ने कुमाऊं क्षेत्र में रुद्रपुर में लोगों को ठगा था। उन्होंने गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर लोगों को डीलरशिप के नाम पर ठगी की।